घर पर एक्सरसाइज कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:08

घर पर ही कर सकते हैं जिम की ये एक्‍सरसाइज

एक पैर पर खड़े होने से पैर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और आप लंबे समय तक एक चीज पर ध्‍यान लगा पाते हैं। इस तरह ये एक्‍सरसाइज एंग्‍जायटी और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करती है। इससे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है। अगर आप किसी वजह से तनाव में हैं तो घर पर ही इस एक्‍सरसाइज की मदद से तनाव और चिंता को दूर कर सकते हैं।

बॉडी को टोन और मजबूती देने के लिए ये एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज है। शरीर के निचले हिस्‍से की बड़ी मांसपेशियों पर लंजेज काम करते हैं। ये लीन मसल्‍स को बनाते हैं और फैट को कम करते हैं। इससे पेट, कमर और पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बॉडी को फिट रखने और वजन घटाने के लिए में दिन में 10 मिनट लंजेज जरूर करें।

​पुश अप्‍स
आप जिम में हों, पार्क में या फिर घर पर, हर जगह पुश-अप्‍स करना बहुत आसान है। पुश अप्‍स से शरीर का ऊपरी हिस्‍सा मजबूत होता है। ये ट्राइसेप्‍स, पेक्‍टोरल मसल्‍स और कंधों पर काम करती हैै। इससे पीठ के निचले हिस्‍से को मजबूती मिलती है। अगर आप बॉडी बिल्‍डिंग और इम्‍युनिटी बढ़ाने एवं शरीर को मजबूत बनाने के लिए घर पर करने वाली कोई आसान एक्‍सरसाइज ढूंढ रहे हैं तो पुश अप्‍स जरूर करें।


​जंपिंग जैक्‍स
कार्डियो एक्‍सरसाइज में जंपिंग जैक्‍स को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसके कई फायदे हैं जैसे कि इससे ह्रदय और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, वजन कम करने में मदद मिलती है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। ये तनाव को दूर करने और मूड को बेहतरन करने में भी मदद करती है। इससे स्‍टैमिना भी बढ़ता है।

​क्रॉस क्रंचेज
एब्‍स और मांसपेशियों के लिए ये एक्‍सरसाइज बहुत असरकारी और फायदेमंद होती है। इससे पूरे शरीर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। कमर दर्द को कम करने के लिए भी इस एक्‍सरसाइज को किया जा सकता है। इससे कैलोरी भी बर्न होती है।


​स्‍क्‍वैट्स
स्‍क्‍वैट्स एक्‍सरसाइज करने से पुरुषों के शरीर के निचले हिस्‍से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर आप रोज 50 स्‍क्‍वैट्स करते हैं तो आपको कोई बीमारी छू भी नहीं सकती है। आपको डॉक्‍टर के पास नहीं जाना पड़ता है। इससे पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फैट घटाने में भी ये मददगार है। पूरी बॉडी को फिट रखने के लिए स्‍क्‍वैट्स करना चाहिए

​हाई नीज
अगर आप किसी वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं और बैली फैट घटाना ही है तो आप घर पर ही हाई नीज एक्‍सरसाइज की मदद से अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। इस एक्‍सरसाइज से मेटाबोलिज्‍म भी बढ़ता है जिससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info